फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों ने दंपती पर किया हमला, पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकैतनगर (बाराबंकी)। घर की छत के पास लगे छत्ते से उड़ी मधुमक्खियों ने अचानक एक बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। बचाव में पहुंचे पति को भी घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना कस्बा टिकैतनगर के मोहल्ला राय साहब की है। यहां के निवासी राम कैलाश के घर के बगल काफी समय से मधुमक्खियों ने अपना छत्ता बना रखा है। बुधवार की दोपहर उनकी पत्नी दयावंती (60) किसी काम से छत पर गई थी। तभी अचानक छत्ते से मधुमक्खियां उड़ने लगीं। जब तक वह कुछ समझ पातीं मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया।
चीख-पुकार सुनकर पति बचाने के लिए छत पर पहुंचा तो मधुमक्खियों ने उनको भी डंक मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोरशराबा सुन आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और गंभीर रूप से घायल दंपती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिकैतनगर पर पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं पति की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें