मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर चीख-पुकार मच गई।