फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चरमराई बाराबंकी की यातायात व्यवस्था... चौतरफा लगा जाम, एंबुलेंस से लेकर बाइक तक फंसी; लोगों के हाल बेहाल

Mon, 17 Feb 2025 04:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

सोमवार को बाराबंकी की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। चौतरफा जाम लगा रहा। एंबुलेंस से लेकर बाइक तक इसमें फंसी रही। लोगों के हाल बेहाल हो गए। 
विज्ञापन
चरमराई बाराबंकी की यातायात व्यवस्था... चौतरफा लगा जाम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में सोमवार को सुबह से ही यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। हर ओर लगे जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। परीक्षार्थी, छात्र-छात्राएं, यात्री और आम नागरिक घंटों तक फंसे रहे। हालत यह हो गई कि पूरा शहर जाम से कराह उठा। मुख्य चौराहों पर वाहन रेंगते नजर आए, वहीं एंबुलेंस तक जाम में फंसी रहीं।

विज्ञापन


लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित चौपुला चौराहे पर रामनगर, बहराइच और गोंडा की ओर जाने वाले सभी वाहनों को रोक दिया गया था। इस कारण शहर के अंदर ही सभी वाहनों को रास्ता लेना पड़ा, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई।

शहर के पटेल चौराहा, नाका चौराहा, देवा रोड, बस स्टेशन, पलहरी चौराहा सहित सभी प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक ठप हो गया। भारी वाहन, ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन तक रुक-रुककर ही आगे बढ़ पा रहे थे। स्थिति यह थी कि सुबह से दोपहर तक लोगों को जाम में फंसे रहना पड़ा।

एंबुलेंस और यात्री बेहाल

इस जाम का सबसे ज्यादा असर मरीजों और दैनिक यात्रियों पर पड़ा। एंबुलेंस में मरीज दर्द से कराहते रहे, लेकिन आगे बढ़ने का कोई रास्ता नहीं मिला। जिन यात्रियों को ट्रेन या बस पकड़नी थी, वे समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सके। स्कूली बच्चे और कोचिंग जाने वाले छात्र भी देरी से पहुंचे।

यातायात पुलिस नदारद, प्रशासन बेखबर

यातायात व्यवस्था बिगड़ने के बावजूद शहर में यातायात पुलिस नजर नहीं आई। न ही किसी प्रशासनिक अधिकारी ने इस अव्यवस्था को सुधारने की कोशिश की। भारी वाहनों का शहर के अंदर प्रवेश प्रतिबंधित होने के बावजूद ट्रकों और बसों की आवाजाही से जाम की स्थिति और भयावह हो गई।

कांवड़ियों की रैली से हालात और बिगड़े

सोमवार को जाम की स्थिति और अधिक खराब हो गई जब कांवड़ियों का बड़ा जत्था लोधेश्वर महादेव जाने के लिए हाईवे से होते हुए शहर की ओर बढ़ने लगा। सैकड़ो कांवड़ियों की एक साथ मौजूदगी से पहले से ही प्रभावित यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

संपर्क मार्गों पर भी लंबा जाम

इस दौरान यातायात पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में असफल रही। सड़क पर श्रद्धालुओं और वाहनों की भारी भीड़ के कारण हाईवे और शहर के संपर्क मार्गों पर लंबा जाम लग गया। बाराबंकी में सोमवार को भारी वाहन, ई-रिक्शा और कांवड़ियों के जत्थे ने स्थिति को और जटिल बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें