फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: सोशल मीडिया पर महाकुंभ और हिंदुओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले गिरफ्तार, समाज में रोष व्याप्त

Wed, 22 Jan 2025 07:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी

सार

Comment on Mahakumbh: महाकुंभ के स्नान और महत्व के साथ हिंदू देवी देवताओं और जाति विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
 
विज्ञापन
स्नान करते हुए साधु संत - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ के स्नान और महत्व के साथ हिंदू देवी देवताओं और जाति विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के दो मामले सामने आने के बाद मंगलवार देर शाम पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया। इसे लेकर हिंदू समाज में रोष व्याप्त है। पुलिस ने सोशल मीडिया की निगरानी के लिए अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


पहला मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। महाकुंभ स्नान के एक वीडियो के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी वायरल होने के बाद जब मामला उच्च अधिकारियों के पास पहुंचा तो शासन से फोन आने लगे। मंगलवार शाम शहर कोतवाली पुलिस ने देवा रोड सिविल लाइन निवासी कामरान अल्वी को गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया। आनन फानन में धार्मिक जगह या प्रतीक के अपमान के आरोप में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने नए कानून बीएनएस की धारा 67 और 299 लगाते हुए केस दर्ज किया। पुलिस जांच कर रही है कि पोस्ट को कौन से लोग वायरल कर रहे हैं। lशहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उधर, मंगलवार देर शाम जयपुर के बोजा गांव निवासी अभिषेक कुमार नामक युवक मैं सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं महाकुंभ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। 
विज्ञापन


एसएचओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर हिंदू संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि बाराबंकी शहर में सबसे व्यस्त पटेल चौराहे पर महाकुंभ के महत्व को लेकर एक फिल्म लगातार बड़ी स्क्रीन पर दिखाई जा रही है। ऐसी हालत में यह टिप्पणी माहौल खराब करने का प्रयास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें