फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बाराबंकी सीट से कटेंगे सबसे ज्यादा मतदाताओं के नाम, कुर्सी में सबसे कम

Sun, 14 Dec 2025 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में डिजिटाइजेशन का कार्य जहां सौ प्रतिशत पूरा कर लिया गया है, वहीं मैपिंग का काम 90 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है। इसके बाद जो स्थिति सामने आई है, उनमें सबसे ज्यादा मतदाताओं के नाम सदर सीट बाराबंकी से कटेंगे और सबसे कम नाम कुर्सी विधानसभा में। ऐसे मतदाताओं के नाम भी सूची से हटाए जाएंगे, जो जिला छोड़कर चले गए या फिर जिनकी मौत हो चुकी है। हजारों की संख्या में ऐसे मतदाता हैं, जो खोजे नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में मतदाताओं की संख्या 23 लाख 31 हजार के आसपास है। इनमें से 19 लाख 51 हजार लोगों के गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन हो चुका है, लेकिन तीन लाख 79798 मतदाता ऐसे हैं, जो खोजे नहीं मिल रहे हैं। उनकी तलाश के लिए बीएलओ को लगाया गया तो पता चला कि 71,543 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 96,037 लोगों को कोई पता ही नहीं चल रहा है। 1,77548 लोग जिला छोड़कर चले गए हैं। 26,566 मतदाताओं के नाम दो जगहों पर दर्ज हैं और करीब 8,104 मतदाता अन्य श्रेणी में पाए गए हैं। इन सभी के नाम मतदाता सूची से हटाया जाना तय है।
बाक्स
विधानसभा का नाम मृतक लापता शिफ्टेड डुप्लीकेट अन्य मतदाता प्रतिशत में
कुर्सी 11905 9659 27216 4281 457 13.23
रामनगर 11176 8506 28674 5158 1257 15.71
बाराबंकी 11502 43111 32904 4090 1867 23.14
जैदपुर 13518 12171 31008 5039 753 15.41
दरियाबाद 12471 11634 33054 5179 375 14.98
हैदरगढ़ 10971 10956 24692 2819 3395 15.07
-
वर्जन
एसआईआर में 90 प्रतिशत से अधिक मैपिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। जो कार्य अवशेष उसे भी तेजी से पूरा कराया जा रहा है। मैपिंग के बाद जो स्थिति साफ हुई है, उससे करीब 3.79 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरंकार सिंह, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें