सिरौली गौसपुर। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को सुंदरलाल इंटर कॉलेज में वीरेंद्र स्वरूप पांडेय स्मृति सेवा संस्थान की ओर से निबंध, भाषण व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली भी निकाली। निबंध प्रतियोगिता में अमन वर्मा प्रथम, मरहबा आफरीन द्वितीय, भाषण में नसरा अंजुम प्रथम, अंकुर मौर्य द्वितीय, आरजू जायसवाल व मोहम्मद फैसल तृतीय स्थान पर रहे।
क्विज प्रतियोगिता में मरहबा आफरीन प्रथम, अंशू तिवारी द्वितीय व गरिमा मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को मुख्य अतिथि पूर्व निदेशक रेल मंत्रालय संगीता पांडेय, भाजपा नेता सिद्धार्थ अवस्थी व कॉलेज के प्रबंधक राकेश दीक्षित ने पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में दिलीप तिवारी, आनंद शुक्ला, सतनाम वर्मा, कमलाकांत, हर्षित सिंह, आदित्य दीक्षित, अनंत कुमार पांडेय, कौशल किशोर त्रिपाठी व केपी शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद