फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या का आरोपी पांच घंटे के अंदर दबोचा, मुठभेड़ में लगी गोली

Fri, 06 Nov 2026 09:28 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या के मामले में पुलिस ने पांच घंटे के भीतर आरोपी उत्तम सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या के मामले में पुलिस ने पांच घंटे के भीतर आरोपी उत्तम सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे पोखरा गांव के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी। एसपी रवीना त्यागी ने बताया कि मामले में सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


हैदरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी दस साल की बालिका बृहस्पतिवार दिन में लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो गांव के खड़ंजे के किनारे उसकी सलवार और चप्पल पड़ी मिलीं। देर रात करीब 12 बजे गांव के बाहर पुराने कुएं में बालिका का शव मिला। पिता की तहरीर पर गांव के ही उत्तम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी रवीना त्यागी ने कई पुलिस टीमों को आरोपी की तलाश में लगाया। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे पोखरा गांव के पास पुलिस ने आरोपी को घेर लिया। पुलिस के अनुसार, इस दौरान आरोपी ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी रवीना त्यागी ने बताया कि मामले के प्रत्येक पहलू की जांच की जा रही है। साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें