फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाजी मराठा व बालाजी आर्य ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में बाराबंकी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बालाजी डिस्ट्रिक्ट ओपन क्रिकेट चैंपियनशिप 2022 की बुधवार से शुरुआत हुई। उद्घाटन के बाद पहले दिन दो मैच खेले गए, जिसमें बालाजी आर्य और बालाजी मराठा ने मैच में जीत हासिल की।
विज्ञापन

पहला मैच बालाजी आर्य एवं बीडीसीए रेड के बीच में खेला गया। बीडीसीए रेड ने टॉस जीतकर बालाजी आर्य को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। बालाजी आर्या की ओर से सत्यम अवस्थी के 71, प्रणव त्रिपाठी के 37 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में बालाजी आर्य ने 170 रन बनाए। बालाजी बीडीसीए रेड लक्ष्य का पीछा करते हुए 166 रन ही बना सकी। बालाजी आर्य ने 4 रनों से मैच जीत लिया।
दूसरा मैच बालाजी मराठा एवं वासुदेव क्रिकेट क्लब के बीच में खेला गया। बालाजी मराठा के कप्तान कुलदीप ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसमें निर्धारित 20 ओवर में बालाजी मराठा ने 144 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वासुदेव क्रिकेट क्लब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम महज 53 रनों पर ही आल आउट हो गई। अनुराग ने 28 रन और हर्षित ने 10 रन बनाए, बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी न छू सका और बालाजी मराठा ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन

आयोजक सचिव आसिफ ने अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गेंदबाज कुश को दिया गया। इससे पूर्व चैंपियनशिप का उद्घाटन कृति पब्लिक स्कूल के प्रबंधक हिमांशु सिंह एवं विशिष्ट अतिथि रवि सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें