फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अयोध्या व बस्ती मंडल ने जीता मुकाबला

Sat, 28 Dec 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता म
विज्ञापन
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब पसीना बहाया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बस्ती व अयोध्या मंडल ने जीत दर्ज की। मैच शुरू होने से पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


पहला मैच बस्ती मंडल और सहारनपुर मंडल के बीच खेला गया। बस्ती की ओर से शांतरा ने छह, राघना ने पांच, सत्किशा ने चार और कनीज ने दो गोल किए। सहारनपुर की ओर से काजल ने पांच और खुशबू ने चार गोल किए। यह मैच बस्ती मंडल ने 17-09 से जीत लिया।

दूसरा मैच अयोध्या मंडल और झांसी मंडल के बीच हुआ। अयोध्या की ओर से रिया ने छह, राधा ने पांच, मशक ने तीन और अंशिका व मोनी ने दो-दो गोल किए। झांसी की ओर से राधा ने दो, प्रशिका व अंशिका ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन


अयोध्या मंडल ने 18-04 से मैच जीत लिया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश हैंडबाल संघ के संयुक्त सचिव परमेंद्र सिंह, अजय सिंह, अतुल, सचिन यादव, निलेश, संदीप राय, पूजा व जितेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें