फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सड़क हादसों में तीन की मौत

Sat, 28 Dec 2024 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
सूरतगंज-फतेहपुर मार्ग पर इमलीपुर गांव के समीप पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली।  -संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। सड़क हादसों में दो युवकों समेत तीन की मौत हो गई। हादसों में वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदूरा के मुन्ना अवस्थी का ट्रैक्टर गांव के ही अजय (22) चलाते थे। बृहस्पतिवार दोपहर अजय सूरतगंज के बरैय्या केंद्र पर धान लेकर गए थे। देर रात गांव लौटते समय सूरतगंज-फतेहपुर मार्ग पर इमलीपुर के पास हुक निकल जाने के कारण ट्रैक्टर-ट्राॅली सड़क किनारे खड्ड में पलट गई।

पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर के नीचे दबे अजय को बाहर निकालकर सूरतगंज सीएचसी पहुंचाया जहां मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि शव बिना सूचना दिए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


वहीं, फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के वतिया गांव निवासी देशराज रावत (60) बृहस्पतिवार देर शाम परिवार के ही कमलकिशोर का ई रिक्शा लेकर शेखपुर बाजार सामान खरीदने गए थे। लौटते समय फतेहपुर-वतिया मार्ग पर ई रिक्शा एक ठेलिया से टकरा कर पलट गया। ई रिक्शा के नीचे दबे पड़े देशराज को राहगीरों ने बाहर निकाला। परिजन उनको सीएचसी फतेहपुर ले गए जहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर, देर रात सफदरगंज थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी शेषराम (35) बाराबंकी से मजदूरी कर बाइक से गांव लौट रहे थे। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दादरा के पास ट्रक की टक्कर से घायल हो गए। गंभीर हालत में उनको जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया मगर रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें