फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ननदोई के प्यार में दो बार दी जान देने की कोशिश

Tue, 11 Aug 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर। ननदोई से फोन पर बात नहीं हुई तो विवाहिता इस कदर नाराज और परेशान हो गई कि 24 घंटे के भीतर उसने दो बार जान देने की कोशिश कर डाली। रविवार रात पहले विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे और इलाज शुरू हुआ ही था कि सोमवार भोर में वह शारदा सहायक नहर में छलांग लगाने पहुंच गई। गनीमत रही कि समय रहते पुलिस ने पहुंचकर उसकी जान बचा ली।
विज्ञापन


मामला कोतवाली बदोसराय क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार विवाहिता और उसके ननदोई के बीच प्रेम संबंध था। ननदोई कमाने के लिए गुजरात गया था और दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रहती थी। उसके घर लौटने की खबर मिलने पर विवाहिता ने फोन मिलाया लेकिन दूसरी तरफ से फोन नहीं उठा। इससे वह बेहद परेशान हो गई और रविवार रात विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। सोमवार भोर में विवाहिता अचानक शारदा सहायक नहर की ओर निकल गई। वह नहर में छलांग लगाने जा रही थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम ने उसे बचाकर दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें