बाराबंकी। छोटी बहन संग शौच के लिए गई एक किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां 15 वर्षीय किशोरी अपनी छोटी बहन के साथ बुधवार को गांव के बाहर स्थित कल्याणी नदी के किनारे शौच के लिए गई थी। तभी पहले से ही घात लगाये बैठे जमील उर्फ कालिया निवासी ग्राम बक्शीपुरवा थाना पयागपुर, बहराइच ने किशोरी को पकड़ लिया और दुष्कर्म की कोशिश की।
शोर मचाने पर वह किशोरी को छोड़कर भाग गया। बदहवाश घर पहुंची किशोरी ने आपबीती सुनाई। इसके बाद पिता के साथ थाना सफदरगंज जाकर आरोपी जमील उर्फ कालिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सफदरगंज थानाध्यक्ष प्रभात तिवारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।