फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप से पानी की सप्लाई पर खर्च होंगे 23 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए इस वित्तीय वर्ष पाइप पेयजल परियोजना पर 23 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। राष्ट्रीय और राज्य ग्रामीण पाइप पेयजल कार्यक्रम के तहत 29 गांवों में पानी की टंकियों का निर्माण कराने के साथ पाइपलाइन बिछाकर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

इससे इन गांवों की करीब 50 हजार से अधिक आबादी को लाभ पहुंचेगा। सरकार की ओर से कार्यदायी संस्था जल निगम को ये परियोजनाएं इसी वित्तीय वर्ष पूरी करने को कहा गया है। जल निगम ने इन पेयजल परियोजनाओं पर कार्य शुरू कर दिया है।
गांवों के लोगों को स्वच्छ व शुद्ध पीने का पानी मुहैया कराने के लिए 23 करोड़ की परियोजना जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत तैयार की गई है। योजना पर काफी हद तक काम शुरू हो गया है। बारिश का मौसम खत्म होते ही हर घर व हर गांव शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की कवायद जमीनी स्तर पर शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

हर घर तक पीने का शुद्ध पानी पहुंचाने की योजना पर केंद्र और राज्य सरकार का खासा फोकस है। इंडिया मार्का हैंडपंप के स्थान पर शहरों की तरह गांवों में भी ग्रामीणों को उनके घर तक पाइपलाइन बिछा कर टोटी से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत छह और राज्य ग्रामीण पेयजल के तहत 23 परियोजनाएं तैैयार की जाएंगी। इस पर करीब 23 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस वित्तीय वर्ष पूरी होने वाली इन परियोजनाओं से करीब 50 हजार से अधिक की आबादी को सीधे लाभ पहुंचेगा।
कार्यदायी संस्था जल निगम द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल परियोजना के तहत जिन गांवों में पानी की टंकियों का निर्माण कराकर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। उनमें बड़ेल, खसपरिया, दीनपनाह, धुसेड़िया, पीठापुर व एक अन्य गांव शामिल हैं। इसके अलावा राज्य ग्रामीण पेयजल परियोजना के तहत पिपरी, सिरौलीकला, अमेरा, मथुरा, हलवारा, डड़ियामऊ समेत 23 गांव शामिल हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण परियोजना में करीब छह करोड़ तो राज्य ग्रामीण परियोजनाओं पर 17 करोड़ खर्च होंगे।
जल निगम के अधिशाषी अभियंता अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रीय और राज्य ग्रामीण परियोजनाओं के तहत इस वित्तीय वर्ष 29 पाइप पेयजल परियोजनाएं पूरी करनी है। इस पर करीब 23 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बारिश के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें