फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश, ग्रामीणों में हलचल, छावनी में तब्दील हुआ गांव

Tue, 10 Feb 2026 12:26 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के रामनगर कोतवाली क्षेत्र के गानपुर गांव के चमरही मोहल्ले में सोमवार रात करीब 11 बजे अचानक गुरुद्वारे के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने की गतिविधि शुरू हुई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी के रामनगर कोतवाली क्षेत्र के गानपुर गांव के चमरही मोहल्ले में सोमवार रात करीब 11 बजे अचानक गुरुद्वारे के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने की गतिविधि शुरू हुई। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हलचल मच गई और उन्होंने तत्काल प्रशासन को अवगत कराया।

विज्ञापन


सूचना पर सबसे पहले राजस्वकर्मी मौके पर पहुंचे। हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया। इसके बाद रात करीब 11:30 बजे तक गांव में प्रशासनिक अधिकारियों का जमावड़ा लग गया। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए आसपास के चार-पांच थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई। तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली जा रही है। सीओ गरिमा पंत ने बताया कि फिलहाल शांति है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें