फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कूरियर कंपनी के गोदाम का शटर लाखों की चोरी

Mon, 09 Feb 2026 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़। कस्बा हैदरगढ़ के निकट हाईवे किनारे रविवार रात बेखौफ चोर कूरियर कंपनी के गोदाम का शटर तोड़कर भीतर घुस गए और लॉकर का ताला तोड़कर नकदी समेत कीमती सामान समेट ले गए। इस वारदात से क्षेत्र में कारोबारियों व ऐसे ही गोदामों के मालिकों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के थाना शिवगढ़ निवासी गोदाम सुपरवाइजर सुमित कुमार ने बताया कि चोर लॉकर से तीन लाख 60 हजार रुपये नकद के अलावा दो डीवीआर, एक यूपीएस और छह बैट्रियां चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी वारदात गोदाम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सोमवार सुबह गोदाम पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि चोरी की तहरीर प्राप्त हो गई है, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें