फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, 12 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। असंद्रा क्षेत्र में मामूली विवाद पर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष ने लाठियों से एक-दूसरे पर हमला किया। इस घटना में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

असंद्रा क्षेत्र के गढ़ी ठाकुरान मजरे कन्हवापुर निवासी भूपेंद्र बहादुर सिंह की धान की नर्सरी में गुरुवार को पहलवान पुरवा निवासी शिवशरन के जानवर पहुंच गए। नर्सरी को नुकसान पहुंचा रहे जानवरों को देखकर भूपेंद्र का पुत्र अखिलेश उन्हें खदेड़ने लगा। इसी बीच शिवशरन का बेटा अमरेश आ गया और दोनों के बीच कहासुनी हुई और मारपीट हो गई। अमरेश ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी माता-पिता को दी तो परिवार के अन्य लोग लाठी-डंडा लेकर भूपेंद्र के खेत पर पहुंच गए। उधर दूसरे पक्ष के भूपेंद्र, विशाल, राजेश, बब्लू आदि लोग खेत पर मौजूद थे। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में भिड़त हो गई। लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी से हमला किया।
इस घटना में एक पक्ष से शिवसरन, कलावती, राजकुमार, अमरेश, मिथिलेश, सुनाथा व धनपता और दूसरे पक्ष से विशाल, अखिलेश, राजेश, बबलू व भूपेंद्र बहादुर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही असंद्रा पुलिस गांव पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिद्धौर भेजा गया है। एक पक्ष से मिथिलेश कुमारी और दूसरे पक्ष से भूपेंद्र बहादुर नामजद तहरीर दी। थानाध्यक्ष अमर सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों से शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें