फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: एलयूसीसी के फरार पदाधिकारी उत्तम की संपत्तियों की कुर्की

Tue, 15 Sep 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में मकान कुर्क, अस्पताल भवन व लखनऊ के आलीशान मकान पर भी कार्रवाई शुरू
विज्ञापन

बाराबंकी। बहुचर्चित एलयूसीसी चिटफंड कंपनी में हजारों लोगों की जमा रकम हड़पने के मामले में फरार कंपनी पदाधिकारी उत्तम सिंह राजपूत और उसकी पत्नी माया की संपत्तियों पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार देर शाम एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि बदोसराय पुलिस ने शहर के नेहरू नगर स्थित मकान को कुर्क कर लिया है। जल्द ही उत्तम सिंह की अन्य संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार उत्तम सिंह राजपूत का शहर स्थित अस्पताल भवन, लखनऊ का आलीशान मकान और मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के पैतृक गांव स्थित मकान भी कुर्क किया जाना है। कार्रवाई से फरार आरोपी पर पुलिस का शिकंजा और कस गया है।
विज्ञापन

एलयूसीसी कंपनी ने बाराबंकी समेत कई जिलों में निवेश के नाम पर लोगों से रकम जमा कराई थी। मियाद पूरी होने के बाद रकम वापस न मिलने पर पीड़ितों ने शिकायतें दर्ज करानी शुरू कीं। बाराबंकी में कंपनी के खिलाफ करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें कई मामले बदोसराय थाने में हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कंपनी का नेटवर्क उत्तराखंड समेत कई राज्यों तक फैला था और वहां भी इसके खिलाफ सैकड़ों मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है। इस पूरे मामले की जांच सीबीआई भी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें