फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: विवाहिता को ब्लैकमेल करने में भाई पर प्राथमिकी

Mon, 14 Sep 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रतापगढ़ की एक विवाहिता ने अपने भाई पर अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। महिला के मुताबिक उनका मायका लंभुआ के एक गांव में है। परेशान होने पर उसने अपने भाई मुकेश को इसकी जानकारी दी थी।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि भाई उसे इलाज कराने के लिए मायके ले आया। बाद में दोनों शहर में एक कमरे में रहने लगे थे। इसी दौरान आरोपी भाई ने उसकी कुछ तस्वीरें बना ली थी। आरोप है कि सात जुलाई को मुकेश ने पीड़िता को धमकी देते हुए 10 हजार रुपये की मांग की। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें