बाराबंकी। जिले में अवैध रूप से शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 15 लोगों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से 200 लीटर शराब बरामद की गई है।
बड्डूपुर क्षेत्र में पुलिस दो लोगों को पकड़कर 20 लीटर शराब, मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने तीन लोगों को 60 लीटर, लोनीकटरा पुलिस ने एक आरोपी को 10 लीटर और रामनगर पुलिस तीन लोगों को गिरफ्तार कर 30 लीटर अवैध शराब बरामद की है। इसके साथ टिकैतनगर व बदोसराय पुलिस ने एक-एक व्यक्ति को 10-10 लीटर, कुर्सी पुलिस ने दो लोगों को 40 लीटर और रामसनेहीघाट पुलिस ने दो लोगों को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है।