बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के भगवानी पुरवा मजरा मसुरिहा निवासी रामकैलाश (52) शुक्रवार देर शाम फसल को उठाने खेत गया था। इस दौरान सांप ने उसे डस लिया। जानकारी पर परिवारीजन उस ेसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।