बाराबंकी। एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने भुडकुला गांव निवासी मुनीन्द्र कुमार, रीवां-सीवां निवासी अंकित सोनी समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। गुरुवार को पुलिस टीम ने आरोपी मुनीन्द्र कुमार व अंकित सोनी को रीवा सीवां तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।