फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप का एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मसौली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने दुष्कर्म करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में दो अन्य आरोपियों की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी ने जहांगीराबाद के नीरज चौहान समेत तीन लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए करीब 20 दिन पहले शिकायत की थी। पुलिस ने इन मामले में केस दर्ज कर आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के दो अन्य आरोपी फरार हैं। पीड़िता की मां ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर बताया कि फरार आरोपी उसे पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें