फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25-25 हजार के इनामी तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
नगर कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनामी तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। देवा तिराहा के पास से बृहस्पतिवार को पकड़े गए बदमाशों के नाम सोनू निवासी ग्राम जुडई पुरवा पोस्ट जिगना बाजार थाना मनकापुर जनपद गोण्डा, रामसुहावन व रामबुझावन निवासी करौंधी थाना मनकापुर जनपद गोण्डा हैं।
विज्ञापन

कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों के विरुद्ध बाराबंकी व अन्य जिलों में चोरी व लूट के कई मामले दर्ज हैं। बाराबंकी पुलिस ने तीनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इस केस में वांछित तीनों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें