फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस अधिकारी को सोशल मीडिया पर दी धमकी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। रामसनेहीघाट तहसील में विवादित स्थल पर अतिक्रमण हटाने के मामले को लेकर दरियाबाद के एक युवक ने आईएएस अफसर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिव्यांशु पटेल को सोशल मीडिया पर धमकी दी। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दरियाबाद के मिरदहान मोहल्ला निवासी अशरफ अली ने चार दिन पूर्व अपने फेसबुक अकाउंट पर रामसनेहीघाट के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आईएएस दिव्यांशु पटेल को धमकाते हुए भड़काऊ पोस्ट लिखा था। तहसील परिसर में बने अवैध निर्माण को लेकर धमकी दी गई थी। इसके बाद शनिवार को दरियाबाद थाने के कस्बा चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह ने युवक अशरफ को पूर्वी फाटक से गिरफ्तार कर लिया।
इसके विरुद्ध चौकी इंचार्ज की तहरीर पर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का केस दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी युवक को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसको जेल भेजा है। एसएचओ सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

तहसील में मिले पांच संदिग्ध भेजे गए जेल
शुक्रवार की दोपहर तहसील परिसर रामसनेहीघाट में पकड़े गए मोहम्मद मतीन खान, मोहम्मद साद व सुलेमान निवासी मोहल्ला बरफखाना थाना ठाकुरगंज तथा फारूक अहमद खान निवासी नई बस्ती मुराद अली लेन थाना हुसैनगंज और मोहम्मद कामिल निवासी यासीन गंज कैम्पवल रोड थाना सआदतगंज जिला लखनऊ को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजे गए है। सीओ पंकज सिंह ने बताया कि यह लोग माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें