फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में मिली लावारिस नवजात बच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। बिबियापुर गांव के पास झाड़ियों में एक नवजात बच्ची लावारिस अवस्था में पड़ी मिली। ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सा अधीक्षक ने इलाज कर जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

शनिवार की भोर बिबियापुर गांव के पास झाड़ियों के बीच रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने तलाश की तो वहां कपड़ों में लिपटी नवजात बच्ची पड़ी मिली। ग्रामीणों ने लावारिस नवजात की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नवजात को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकुंद पटेल ने तत्काल नवजात को एसएनसीयू में रखकर जरूरी इलाज दिया। नवजात को एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोरोना संक्रमण काल में नवजात का तत्काल इलाज कर उसका जीवन बचाने वाले डॉक्टर की सभी ने सराहना की है।
डॉ. मुकुंद पटेल ने बताया कि नवजात बच्ची का समय से पहले जन्म हुआ है जिससे वह कमजोर है। इसी कारण उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। कोतवाल ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि नवजात बच्ची लावारिस अवस्था में पड़ी मिली है। ग्रामीणों की सूचना पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें