फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सेना के ट्रक का ब्रेक फेल, जवान की मौत

Thu, 06 Feb 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में रेलवे स्टेशन के निकट ट्रक का ब्रेक फेल हो जाने से इसकी चपेट में आकर सेना के एक जवान की मौत हो गई। मृतक जवान भारतीय सेना के बम डिस्पोजल दस्ते में तैनात था। देर शाम जवान के शव को गृह जनपद सहारनपुर भिजवाया गया।
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद के थाना व कस्बा देवबंद निवासी मो. इरफान अली (31) पुत्र इश्तिकार अली सेना का जवान था। उसकी तैनाती बीडीसी छावनी बाराबंकी में थी। करीब चार साल पहले ही इरफान की शादी हुई थी। इनकी दो साल की एक बिटिया है। बृहस्पति की सुबह इरफान छावनी के गेट पर ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान दोपहर में सेना का एक ट्रक बाहर से आ रहा था। बताया जाता है कि अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो जाने से इरफान उसकी चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। सेना के अन्य जवानों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने परीक्षण बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को सम्मानपूर्वक तरह से परिजनों को सौंप दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें