हैदरगढ़ (बाराबंकी)। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के रौली ग्राम पंचायत के मजरे बाज पुरवा में पंखा ठीक करते वक्त बुजुर्ग को करंट लग गया। परिजन अस्पताल ले गए जहां मृत घोषित कर दिया गया।
बाज पुरवा गांव निवासी माताप्रसाद (65) शुक्रवार को गांव में के मंदिर गए थे। गर्मी के बीच उन्होंने देखा कि पंखा खराब है। बुजुर्ग स्वयं पंखा ठीक करने लगे। इस दौरान अचानक करंट लगने से वह घायल हो गए। मौजूद लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। घायल बुजुर्ग को सीसीएचसी हैदरगढ़ ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (संवाद)