फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अधिवक्ता से की मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 Feb 2026 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अधिवक्ता अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे, तभी तीन बाइक सवार युवकों ने उनकी बाइक रोककर अभद्रता की और पीटने लगे। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अचैचा निवासी लवकुश पेशे से अधिवक्ता हैं। सोमवार रात वह अपनी पत्नी और साले आदेश के साथ ग्राम सिहाली में एक शादी समारोह से बाइक द्वारा वापस लौट रहे थे। ग्राम गंगौला के निकट पीछे से आ रहे तीन बाइक सवार युवकों ने उनसे विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर तीनों ने मिलकर अधिवक्ता की पिटाई कर दी। घटना की सूचना अधिवक्ता ने तत्काल पुलिस को दी। मंगलवार को जैसे ही घटना की जानकारी अन्य अधिवक्ताओं को हुई, बड़ी संख्या में अधिवक्ता कोतवाली पहुंचकर आक्रोश व्यक्त करने लगे। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इसको लेकर शाम को अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी भी की। इस संबंध में कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी युवक को पकड़ लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें