फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मिलावटी सामान नष्ट, दो प्रतिष्ठानों को कराया बंद

Sat, 28 Feb 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मिलावटखोरी रोकने के लिए डीएम के निर्देश पर जिले भर में विशेष अभियान चल रहा है। शुक्रवार को कई प्रतिष्ठानों पर छापामारी कर चार क्विंटल दूध समेत लाखों रुपये का दूषित खाद्य पदार्थ नष्ट कराया गया। दो प्रतिष्ठानों को बंद करा दिया गया।
विज्ञापन


संयुक्त मजिस्ट्रेट एसडीएम सिरौलीगौपुर के तेजस के नेतृत्व में कोटवाधाम स्थित आशीष किराना पर छापा मारा गया। यहां से दूध का नमूना लिया गया और दूषित पाए जाने पर चार क्विंटल दूध मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। सोनू मिष्ठान भंडार से बूंदी के लड्डू का नमूना लिया गया। अत्यधिक गंदगी के कारण दोनों प्रतिष्ठानों को अग्रिम आदेशों तक बंद करा दिया गया है।
तहसील रामसनेही घाट में रामकुमार जनरल स्टोर से 150 किलो रंगीन कचरी नष्ट कराई। फतेहपुर के ग्वारीघरी से राघवेंद्र खोया भट्टी से खोए का नमूना लिया गया। रामसनेहीघाट के अजियामऊ स्थित राम किराना स्टोर से रंग की अधिकता वाली 150 किलो कचरी भी नष्ट की गई। वहीं शहर में सचल प्रयोगशाला द्वारा आठ मिठाई दुकानों और बस अड्डे के आसपास 25 नमूने जांचे गए। इनमें खोवा, पनीर, गुझिया और दूध जैसे खाद्य पदार्थ शामिल थे। यादव स्वीट बस स्टॉप पर लड्डू में रंग मिलने पर उसे नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

धनोखर मंडी में भगदड़

टीम ने धनोखर खोवा मंडी पर भी छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से खोवा व्यवसायियों में भगदड़ मच गई। टीम ने मौके से खोवा जब्त कर सुरक्षित रख लिया है। जिम्मेदार व्यक्ति के उपस्थित होने पर नियमानुसार कार्यवाही कर उसका निस्तारण किया जाएगा। अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पांडेय के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अंकिता यादव, पल्लवी तिवारी और अरुण कुमार भी थे। टीम ने लोगों को मिलावटी व नकली खाद्य पदार्थ जांचने का तरीका भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें