फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन उल्लंघन में 13 के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लॉकडाउन के चलते शनिवार को शहर और कस्बों की दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। इसके चलते पूरे दिन सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बेवजह सड़कों पर घूमने वालों की पुलिस ने खबर ली। इस दौरान 13 लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में केस दर्ज किए गए। चेकिंग के दौरान 582 वाहनों का पुलिस ने चालान किया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने हर शनिवार और रविवार लॉकडाउन का फैसला लिया है। इसके तहत शनिवार को शहर से कस्बों की दुकानें, कार्यालय और सामान्य आवागमन बंद रहा। इसके चलते सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सक्रिय पुलिस ने बेवजह सड़क पर घूमते दिखाई दिए लोगों की पड़ताल की। इस दौरान बिना किसी जरूरी काम के वाहन लेकर निकले लोगों का चालान काटा। इस दौरान दवा, किराना, फल, सब्जी, दूध और शराब की दुकानें खुली रहीं। शहर के देवा तिराहा, सिविल लाइन चौराहा, छाया चौराहा, धनोखर चौराहा, घंटाघर, सट़टीबाजार, नाका सतरिख, पैसार नाका, पलहरी चौराहा, बडे़ल चौराहा और नीम चौराहे पर सन्नाटा रहा। यही स्थित जिले के कस्बों में भी रही।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 13 लोगों के खिलाफ अलग-अलग थानों में केस दर्ज कराया गया है। इस दौरान चेकिंग अभियान में 1365 वाहनों की जांच कर 582 का चालान किया गया। शमन शुल्क के रुप में 43 हजार रुपये वसूल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें