फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1095 को क्वारंटीन कर रखी जा रही नजर, 6 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हैं। दूसरे शहरों से लौटने वाले 1095 लोगों को अब तक प्रशासन ने होम क्वारंटीन किया है। उनकी निगरानी की जा रही है। उधर होम क्वारंटीन के बाद भी बाहर घूमते पाए जाने पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने एक विज्ञप्ति में बताया कि कोरोना वायरस का संदिग्ध मानते हुए अब तक आठ लोगों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर भेज दिया गया है। जिले में एक भी कोरोना का मरीज नहीं पाया गया है। एहतियात के तौर पर प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। अलग-अलग प्रदेश और विदेश से आए ऐसे करीब 1095 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद होम क्वारंटीन करा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमों को इन पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। एएसपी आरएस गौतम ने बताया कि होम क्वारंटीन का उल्लघंन करने वाले अलग-अलग स्थानों पर 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। अब तक करीब 13 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें