बाराबंकी। कोरोना पॉजिटिव को अस्पताल तक सतर्कता के साथ पहुंचाने का शुक्रवार शाम को डीएम व एसपी की देखरेख में पूर्वाभ्यास किया गया। मॉकड्रिल के दौरान कोरोना संक्रमित को लेकर एक वाहन के अस्पताल पहुंचते ही पुलिस टीम ने पैर से गेट को खोल कर उसे मास्क पहनाने की घोषणा की। मास्क लगाते जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे उठाकर एंबुलेंस में डालकर ले जाने के साथ पीड़ित को लाने वाले वाहन को सेनेटाइज किया। उधर आइसोलेशन वार्ड के बाहर खड़ी चिकित्सकों की टीम ने मरीज के पहुंचते ही बचाव कार्य शुरू किया। इस मौके पर सीएमओ रमेश चंद्रा, एसडीएम अभय पाण्डेय, सीओ सदर राजेश कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।