फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से अभद्रता के आरोप में दीवान निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा में पानी की टंकी पर चढ़कर गुरुवार को आत्महत्या करने की धमकी देने वाली महिला की तरफ से पुलिस ने उसके सास-ससुर के खिलाफ प्रताड़ित करने का केस दर्ज किया है। इसके साथ ही एसपी ने एक हेड कांस्टेबल (दीवान) को महिला से अभद्रता करने के आरोप में निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

देवा कस्बा के हुज्जाजी मोहल्ला निवासी स्व. रशीद की पत्नी गुलअफशा ने गुुुरुवार को पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी। उसका आरोप था कि अस्पताल में भर्ती बीमार बेटी के इलाज के लिए सास-ससुर पैसा नहीं दे रहे है। मदद मांगने कोतवाली पहुंची तो वहां मौजूद हेड कांस्टेबल नियाज अहमद ने अभद्रता की। इससे तंग आकर वह पानी की टंकी पर चढ़ गई थी। गुरुवार देर रात सदर विधायक सुरेश यादव व सीओ सिटी सुशील सिंह के समझाने पर महिला टंकी से नीचे उतरी। पुलिस ने गुलअफशा की तहरीर पर ससुर सलीम, सास शब्बो, ननद कल्लो व नंदोई खलील पर मारपीट व प्रताड़ित करने व गहने चोरी करने का केस दर्ज किया। उधर एसपी आकाश सिंह तोमर ने हेड कांस्टेबिल नियाज अहमद को निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की जांच सीओ को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें