फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस पर हादसा: खड़े ट्रक में घुसी डीसीएम, इटावा निवासी हेल्पर की मौत, चालक गंभीर

Mon, 04 Aug 2025 01:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, हैदरगढ़ (बाराबंकी)

सार

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक में पीछे से डीसीएम के टकरा जाने से इटावा निवासी हेल्पर की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा हैदरगढ़ इलाके में सोमवार सुबह किमी 41.900 के आसपास हुआ।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक डीसीएम वाहन सोनीपत से पटना जा रहा था। इसी दौरान उसका पिछला दाहिना चक्का अचानक निकल गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर ब्रेकडाउन में खड़े ट्रक में जा घुसा।

टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम में बैठे हेल्पर इटावा के निवासी अनिल कुमार वाहन में बुरी तरह फंस गए। हाइड्रा की मदद से निकालने के बाद घायल अनिल और चालक को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


घायल चालक राजकुमार के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, ट्रक चालक रायबरेली के बहरानगंज, थाना डीह निवासी राम विपत सुरक्षित है। ट्रक फरीदाबाद से बलिया माल लेकर जा रहा था। पुलिस ने वाहन हटवा कर मार्ग सामान्य कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें