फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो पलटने से बच्चों समेत दो दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। भिटरिया-टिकैतनगर मार्ग पर शुक्रवार शाम यात्रियों से भरा एक आटो पलट गया। उसमें आटो सवार आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

यह हादसा शुक्रवार की शाम भिटरिया- टिकैतनगर मार्ग पर गोकुला नदी पुल के पास हुआ। भाई दूज पर लखनऊ के तेज प्लाजा निवासी कमल कुमार अपनी पत्नी शीतल, बेटे प्रांशु (8), शिवम (3) व मासूम दिव्यांशु और साढ़ू पंकज, उनकी पत्नी सविता, चारबाग निवासी दूसरे साढ़ू रोहित के साथ दरियाबाद के मोहल्ला मुगलान स्थित अपनी ससुराल आए थे। शुक्रवार दोपहर सभी लोग लखनऊ जाने के लिए निकले। भिटरिया पहुंचने के लिए एक ऑटो पर सवार हुए।
गोकुला गांव के पास एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने की कोशिश के दौरान असंतुलित होकर ऑटो पलट गया। आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर ऑटो को सीधा किया। उस सवार लोगों को बाहर निकला। इसमें आठ लोग घायल थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मथुरानगर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें