रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते सांसद उपेंद्र रावत।
- फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार सुबह अचानक रेलवे स्टेशन पहुंचकर जायजा लिया। सांसद ने स्टेशन परिसर में यात्रियों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
सांसद ने कहा कि यहां पर महिलाओं के लिए एक बेबी फीडिंग रूम बनाना जरूरी है। इसके बनने से महिला यात्रियों को लाभ मिल सकेगा। सांसद ने इसके लिए रेल मंत्री को पत्र लिखकर जल्द ही कार्य पूरा कराने की बात कही। इसके साथ ही स्टेशन परिसर में सभी प्लेटफार्म पर लगाई गई स्टील की बेंच को भी सांसद ने देखा। सांसद ने कहा कि यह बेंच लगने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। स्टेशन पर लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे भी उन्होंने चेक किए। सांसद ने स्टेशन अधीक्षक विनय कुमार शुक्ला को निर्देश देेते हुए कहा कि स्टेशन में जो सुविधाएं बढ़ानी आवश्यक हो उन्हें बताए। इसके लिए वह रेल मंत्रालय में प्रयास करेंगे।