फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दो युवकों की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रामसनेहीघाट क्षेत्र के भिटरिया-दरियाबाद मार्ग पर हुए एक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। उन्हें तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।
विज्ञापन

यह हादसा शुक्रवार की शाम भिटरिया-दरियाबाद मार्ग पर गोकुला गांव के पास हुआ। दो युवक बाइक पर सवार होकर भिटरिया की ओर आ रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। इस हादसे में एक युवक का चेहरा पूरी तरह से क्षतविक्षत हो गया। बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार युवक हेलमेट नही पहने थे। हालांकि हादसे के बाद एक युवक को घायल समझकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। देर रात तक हादसे में मरने वाले युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों के पास से एक डायरी बरामद की। पुलिस के मुताबिक डायरी में राजकुमार नाम लिखा था। युवक के हाथ पर गोदना से राजू लिखा मिला।
हालांकि पुलिस मोटरसाइकिल के नबंर (यूपी41एस-0765) के आधार पर युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन राजवती ग्राम बिदौरा पोस्ट मनोहरपुर जिला बाराबंकी के नाम पर पाया गया है। युवकों का मोबाइल फोन भी हादसे में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कोतवाली प्रभारी आलोकमणि त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में मृत दोनों युवको की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। उनकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें