फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाला सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बारे में सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले मसौली थाने की पीआरवी पर तैनात सिपाही अशोक कुुमार सिंह को एसपी आकाश तोमर ने लाइन हाजिर कर दिया। पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा झांसी में इनकाउंटर में मारे गए पुष्पेंद्र यादव के घर जाने पर सिपाही ने अपनी प्रतिक्रिया में सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी की थी। इसकी चर्चा शुरू होने के बाद एसपी आकाश तोमर ने पीआरवी में तैनात सिपाही चालक अशोक कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। इससे पूर्व सपा नेता एवं अधिवक्ता शांति ओम ने एसपी से मिलकर मसौली मीडिया ग्रुप में सिपाही अशोक कुमार सिंह द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी का स्क्रीन शॉट व सीडी देकर बर्खास्तगी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें