फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पलटी अनियंत्रित कार, व्यापारी की मौत, छह घायल

विज्ञापन
रामसनेहीघाट क्षेत्र के दुल्हदेपुर गांव के पास हाईवे पर क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। अयोध्या हाईवे पर टायर फटने से एक कार गुरुवार तड़के अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई। व्यापारी का बेटा, बेटी समेत छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में दूल्हदेपुर गांव मोड़ के पास गुरुवार तड़के करीब तीन बजे एक कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार कपड़ा व्यापारी रियाज (65) निवासी ग्राम मिल्कीपुुर थाना इनायतपुर जनपद अयोध्या की मौत हो गई। रियाज का पुत्र मेराज अहमद (30), सुफियान (27), बेटी हसना (22) व सबीहा (20) व मोहम्मद ह्म्म (2) पुत्र मेराज, नूरशमा (28) पत्नी मेराज घायल हो गई।
हादसे की जानकारी पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक रियाज व उनके परिवार के लोग लखनऊ में रिश्तेदार के घर एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। कोतवाल आलोकमणि त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ से अयोध्या की जाते समय कार में टायर फट गया जिससे यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, नहीं हुई पहचान
सफदरगंज क्षेत्र में अयोध्या हाईवे पर बुधवार रात एक ट्रक की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार राय ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें