फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: चाचा की गिरफ्तारी बता युवक से 62 हजार ठगे

Fri, 06 Mar 2026 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम। टिकैतनगर थाना क्षेत्र में एक युवक को उसके चाचा की गिरफ्तारी का झांसा देकर साइबर ठगों ने 62 हजार रुपये ले लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

टिकैतनगर थाना सुखीपुर मजरे नयापूरवा निवासी इमरान अहमद ने पुलिस से बताया कि इनके चाचा अब्दुल मन्नाद सऊदी में रहते हैं। एक दिन पहले उनके मोबाइल फोन पर काल आई। खुद को पुलिस अधिकारी बताकर चाचा अब्दुल मन्नाद को हिरासत में लेने की बात कही गई। पुष्टि के लिए साइबर ठगों ने एआई से एक फर्जी फोटो तैयार कर इमरान के पास भेजा। इससे युवक घबरा गया।
चाचा को रिहा करने के ठगों ने तीन लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने अपने जानने वालों से कहकर रात में ही 62 हजार रुपये ऑनलाइन भेज दिए। इसके बाद इमरान ने चाचा को फोन किया तो उन्होंने बताया कि वह ठीक है और अपने कार्य पर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें