कोटवाधाम (बाराबंकी)। बदोसराय क्षेत्र के मदारपुर गांव में सोमवार रात बरसात के दौरान छत से बिस्तर लेकर नीचे उतर रहे सुधीर (42) का पैर फिसल गया। इससे वह छत से नीचे आ गिरा। गंभीर हालत में परिजन उन्हे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मदारपुर गांव के सुधार वर्मा (42) सोमवार रात छत पर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे बरसात शुरू होने पर वह बिस्तर समेट कर नीचे की तरफ जाने लगे। इसी दौरान पैर फिसलने से सुधार रेलिंग विहीन छत से पीचे आ गिरे। घबराए परिजन उन्हें लेकर संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल से उन्हें लोहिया अस्पताल लखनऊ भेज दिया गया। इलाज के दौरान रात में ही उनकी मौत हो गई। सुधार मुख्य तौर पर खेती किसानी करते थे। परिवार में 15 वर्ष का पुत्र व 12 साल की एक पुत्री है। अचानक हुई मौत से पूरा परिवार सदमे में है।