फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गोमती नदी के पहाड़पुरा घाट पर बनेगा पीपा पुल, 220 गांवों को मिलेगी राहत

Sat, 01 Nov 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले से गुजरने वाली गोमती नदी के पहाड़पुरा घाट पर अब प्लाटून पुल (पीपा पुल) का निर्माण होगा। शासन ने इसके लिए 65 लाख रुपये की मंजूरी दी है। पुल बनने से लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे, हैदरगढ़, लोनीकटरा और कोठी इलाके के करीब 220 गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। अब उन्हें आवागमन के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से लगभग 30 किमी दूर सिद्धौर ब्लॉक व हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहाड़पुरघाट गांव गोमती नदी के तट पर बसा है। नदी के एक ओर का इलाका सिद्धौर ब्लॉक में और दूसरी ओर त्रिवेदीगंज ब्लॉक के अंतर्गत आता है। फिलहाल पहाड़पुरवा और आसपास के करीब 110 गांवों के लोगों को नदी पार करने के लिए या तो इब्राहिमाबाद पुल या धौरहरा घाट पुल तक 15 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है।
साइकिल व पैदल चलने वाले लोग जोखिम भरे नाव के सहारे आवागमन करते हैं। इस समस्या को हैदरगढ़ के विधायक दिनेश कुमार रावत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखा था। सीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने सर्वे कर प्लाटून पुल के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया, जिसे मंजूरी मिल गई है। इससे पहाड़पुरघाट, कुतुबापुर, कमालापुर, गुमटा व खनवापुर समेत आसपास के गांवों के किसानों, मजदूरों और व्यापारियों समेत तमाम लोगों को जोखिम भरे नाव के सफर से मुक्ति मिलेगी। ये लोग रोजाना सब्जी और कच्चा माल लेकर लखनऊ की मंडियों तक पहुंचते हैं।
विज्ञापन


विकास के खुलेंगे नए रास्ते
पहाड़पुरघाट पर पक्के पुल की मांग लंबे समय से थी। फिलहाल मुख्यमंत्री ने प्लाटून पुल की स्वीकृति देकर जनता की वर्षों पुरानी उम्मीद पूरी की है। इससे विकास के नए रास्ते खुलेंगे।
विज्ञापन

- दिनेश कुमार रावत, विधायक हैदरगढ़

पहली बार बनेगा प्लाटून पुल
पहाड़पुर घाट में पहली बार प्लाटून पुल बनने जा रहा है। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे तक पहुंचने के लिए 15 से 20 किमी की बजाय दो से पांच किमी ही चलना पड़ेगा।
- राजेश यादव, गुमटा

नाव से सफर मजबूरी
नाव से सफर बेहद खतरनाक होता है, लेकिन मजबूरी में यही एकमात्र विकल्प है। प्लाटून पुल बनने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी।
- रामबरन यादव, पहाड़पुरघाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें