फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: रेबीज जैसी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति ने तोड़ा दम

Fri, 27 Sep 2024 08:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
मृतक- राम उजागर
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। थाना लोनीकटरा क्षेत्र में रेबीज जैसी बीमारी से ग्रस्त एक व्यक्ति ने बुधवार देर रात दम तोड़ दिया। जबकि कुत्ते के काटने के बाद उनको एआरवी के तीन टीके लगाए गए थे। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत लोनीकटरा के नरेंद्रपुर मदरहा के रामउजागर (55) को करीब 40 दिन पहले आवारा कुत्ते ने काट लिया था। परिजन उन्हें एआरवी लगवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज लेकर गए थे। सीएचसी पर उन्हें 21 अगस्त तक एआरवी के तीन टीके लगाए गए थे। गत रविवार को रामउजागर को शरीर में दर्द की शिकायत होने लगी। इसपर सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत बिगड़ता देख लखनऊ रेफर कर दिया गया था।
मंगलवार को परिजन उन्हें लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल और डॉ. राममनोहर लोहिया संस्थान लेकर गए। यहां रेबीज जैसे लक्षण दिखने के बाद बिना इलाज के ही उन्हें वापस लौटा दिया गया। डॉक्टरों ने घर पर ही रखने की सलाह दी थी। वापस लौटने के बाद राम उजागर ने स्वयं को कमरे में बंद कर रखा था। देर रात वह कमरे में मृत अवस्था में मिले। जानकारी होने पर पत्नी रामरानी ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मृतक के परिवार में पत्नी रामरानी, दो विवाहित पुत्र देवेंद्र व दिनेश के अलावा एक अविवाहित पुत्री प्रीति हैं। एसएचओ दोमित्र सेन रावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें