फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: श्री लोधेश्वर महादेवा में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजा बम-बम

Tue, 11 Aug 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। सावन के दूसरे सोमवार को जिले के लोधेश्वर महादेवा में आस्था का जन सैलाब उमड़ा। महादेव के जलाभिषेक व पूजन के लिए हर दिशा से बम-बम की गूंज रही। रात सवा बारह बजे मंदिर के पट खुलते ही भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के पूजन-अर्चन का क्रम शुरू हो गया था। रविवार आधी रात से शुरू हुआ जलाभिषेक का क्रम सोमवार देर रात तक चलता रहा। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार इस दौरान करीब तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि का आशीष मांगा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए डीएम ईशान प्रताप सिंह व एसपी अर्पित विजयवर्गीय की अगुवाई में तहसील व ब्लॉक मुख्यालय के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी रात से महादेवा में कैंपकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। कांवड़ियों ने भगवान शिव का दूध, दही, घी, गंगाजल, शहद, अक्षत, मिठाई शकर और गन्ने के रस से अभिषेक करने के बाद चंदन व फल-फूल अर्पित कर धूप और दीप से भोलेनाथ की आरती उतारी। इस दौरान पूरा माहौल में बम-बम व हर हर के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें