फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अयोध्या दर्शन को निकले श्रद्धालु की मौत

Tue, 11 Aug 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज। अयोध्या धाम दर्शन के लिए निकले आगरा के 70 वर्षीय श्रद्धालु रामेश्वर की रविवार देर रात तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह अयोध्या जाने से पहले बाराबंकी के सूरतगंज क्षेत्र स्थित लोधेश्वर महादेव धाम में रुके थे। रामेश्वर आगरा जनपद के थाना वीरबल क्षेत्र के फरेहरा गांव के निवासी थे। रविवार देर रात महादेवा क्षेत्र में ठहरने के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सूरतगंज पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी दी। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें