देवा। देवा मेला के ऑडिटोरियम में सोमवार देर रात आयोजित ऑल इंडिया मुशायरे में देशभर से आए नामचीन शायरों ने अपने कलाम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे-जैसे रात गहराती गई, महफिल परवान चढ़ती गई और हर मिसरे पर वाहवाही गूंजती रही।
विज्ञापन
शायर शकील आजमी ने पढ़ा, ''मगर जब मां नहीं होती तो घर पूरा नहीं होता... तो श्रोता भावुक हो उठे। उस्मान मिनाई ने रिश्वत और उमरा पर तंज कसा तो अज्म शाकिरी ने बिक चुके जमीर पर चोट की। खुर्शीद हैदर ने हौसले और आत्मविश्वास का संदेश दिया।
डॉ. नदीम शाद और डॉ. अंजुम बाराबंकवी के कलाम को भी खूब दाद मिली। मुशायरे का संचालन नदीम फर्रुख ने किया। इस मौके पर कन्वीनर तालिब नजीब कोकब, फजल इनाम मदनी, चौधरी फैज महमूद दुर्री, राजा सर्वेश्वर राय बली और फवाद किदवई मौजूद रहे।