फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आदिकवि चिंतन पर्व में महर्षि वाल्मीकि पर विचार मंथन

Tue, 03 Nov 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली। संस्कार भारती के साहित्य विभाग अवध प्रांत ने सोमवार को मसौली में ‘आदिकवि चिंतन पर्व’ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में वीणा सुधाकर ओझा ग्रुप ऑफ कॉलेज में हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘महर्षि वाल्मीकि एवं भारतीय ज्ञान परंपरा का वैभव’ था। इसका उद्देश्य वाल्मीकि के व्यक्तित्व और जीवन मूल्यों की प्रासंगिकता पर विचार करना। राष्ट्रीय कवि कमलेश मौर्य ‘मृदु’ ने अध्यक्षता की, जबकि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. श्याम सुंदर दीक्षित मुख्य वक्ता रहे।
डॉ. दीक्षित ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने काव्य से भारतीय संस्कृति और मानवीय मूल्यों को शाश्वत अभिव्यक्ति दी। उन्होंने रामायण को भारतीय जीवन-दर्शन का अमूल्य ज्ञानकोश बताया। संस्कार भारती अवध प्रांत के उपाध्यक्ष शिव कुमार ‘व्यास’ और सह-महामंत्री चंद्रभूषण सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें