लोनी कटरा थाना क्षेत्र के शिवनाम स्थित दुकान में लगी आग से जला सामान।
- फोटो : अमर उजाला
किराना की दुकान में आग लगने से हजारों की नकदी सहित सारा सामान जल गया। सूचना पर अग्निशमन दस्ते ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। दुकान के अंदर शॉर्ट शर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
लोनीकटरा थानाक्षेत्र में सोमवार की भोर शिवनाम गांव में स्थित अरविंद की किराना की दुकान में आग लग गई। बंद दुकान से धुआं निकलता देखकर लोगों ने आग लगने की जानकारी फायर कर्मियों को दी। जिस पर अग्निशमन दस्ते ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया।
दुकान में आग लगने की घटना के दौरान आसपास लोगों में अफरातफरी का माहौल व्याप्त रहा। व्यापारी अरविंद ने बताया दुकान में रखी पंद्रह हजार की नकदी व डालडा, तेल, मसाला, अनाज आदि जल गया है। इन लोगों के अनुसार बंद दुकान में शॉर्ट शर्किट से आग लगी है।