फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: शार्ट सर्किट से घर में रखी 14 लाख रुपये की नकदी समेत जेवरात जले

Tue, 24 Jan 2023 04:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से भारी नुकसान हो गया। आग में 14 लाख रुपये की नकदी व जेवरात जल कर राख हो गए।
विज्ञापन
घर में लगी आग से जलकर राख हुई नकदी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमरे में शाट सर्किट से लगी आग में 14 लाख की नकदी, जेवरात व अन्य कीमती सामान जल गया। जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी पूर्व प्रधान ब्रजेश कुमार बिल्डिंग बनाने का काम करते हैं। मंगलवार सुबह वह शहर के लिए निकल गए थे।

विज्ञापन


करीब आठ बजे कमरे में रखी फ्रिज में शार्ट सर्किट से आग लगी। कमरा बंद होने के कारण कोई जान नहीं सका। धुआं बाहर आने लगा तो घर की महिलाओं को इसकी जानकारी हुई।

ग्रामीणों के सहयोग से आनन-फानन आग बुझा दी गई मगर तब तक भारी नुकसान हो चुका था। पूर्व प्रधान के अनुसार, आग के कारण अलमारी में रखी करीब 14 लाख की नकदी जल गई। कुछ नोट आंशिक रुप से जले हैं। इसके अलवा 70 किलो मेंथा ऑयल व जेवरात भी आग की भेंट चढ़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें