अंगुलियों और अंगूठे में इन्फेक्शन होने पर झोलाछाप डॉक्टर ने इसे आठ दिन में ठीक करने का दावा किया। मरीज का आरोप है कि डॉक्टर ने झांसा देकर उंगली और अंगूठा काट डाला। बदोसराय थाने में कथित डॉक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी, गंभीर चोट पहुंचाने और एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।